बागपत, फरवरी 27 -- बिनौली। श्री गांधी धाम समिति के तत्वाधान में बरनावा के महाभारत कालीन ऐतिहासिक लाक्षागृह टीले पर स्थित श्री महानंद संस्कृत विद्यालय गुरुकुल में में चल रहे 8 दिवसीय 67 वें विश्व कल्याणार्थ ब्रह्मपारायण चतुर्वेद पारायण महायज्ञ में छठे दिन शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने आहुतियां दी। प्रधानाचार्य आचार्य अरविंद कुमार शास्त्री, आचार्य गुरुवचन शास्त्री के ब्रह्मत्व में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ संपन्न हुआ। इस अवसर पूर्व प्रधानाचार्य आचार्य विनोद कुमार शास्त्री ने कहा महान पुरुषों के जीवन आदर्श अपनाने से ही मानव का कल्याण होगा। आचार्य गुरुवचन शास्त्री, आचार्य देवेंद्र शास्त्री, आचार्य सौदान शास्त्री ने भी वेदोंपदेश दिये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...