मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 7 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के चतुर्भुज स्थान के पास से शनिवार की रात दो संदिग्ध को पकड़ा गया है। संदिग्धों में योगिया मठ का श्याम कुमार और सिकंदरपुर का बिट्टू कुमार शामिल हैं। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची नगर थाने की पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया है। फिलहाल दोनों से थाने पर पूछताछ की जा रही है। पुलिस की अब तक की जांच में यह बात सामने आई है कि दोनों शराब के नशे में वहां पहुंचे थे और कुछ गलत करने की फिराक में थे। इससे पहले ही शक होने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दे दी, जिसके बाद घेराबंदी कर पुलिस ने दोनों को पकड़ा है। पुलिस की जांच में दोनों के शराब पीने की पुष्टि हुई है। नगर थानेदार कमलेश कुमार ने बताया कि मामले में दोनों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.