लखनऊ, मार्च 10 -- गोसाईंगंज के मातनटोला स्थित प्रसिद्ध माता चतुर्भुजी मंदिर पर बुधवार को अष्टमी पूजा के साथ गुरुवार को आठों का मेला आयोजित होगा। अष्टमी पर सुबह से ही श्रद्धालु माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचेंगे। मंदिर को फूलों और रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया है। मंदिर समिति के सदस्य अरविंद गुप्ता ने बताया कि अष्टमी पूजा के दौरान भक्तों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है। सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए समिति के कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...