आरा, मार्च 20 -- पीरो, संवाद सूत्र समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पीरो कवरेज एरिया में नवनिर्मित एपीएचसी भवन में शुक्रवार को चतुर्भुजी बरांव का हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर शिफ्ट कर दिया गया। मौके पर मौजूद भोजपुर सिविल सर्जन डॉ शिवेन्द्र नारायण और पंचायत के मुखिया भाई श्रीराम सिंह यादव ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि अब मरीज एपीएचसी भवन में ही देखे जायेंगे और दवा भी मिलेगी। वे जल्द ही एपीएचसी को शुरू करने की दिशा में पहल करेंगे। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रवि कुमार और हसन बाजार के सीएचओ आर्यन राज की मौजूदगी में एएनएम की ओर से मरीजों को दवा दी गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.