चतुर्थ सेमेस्टर की प्रायोगिक परीक्षा दो से
मधुबनी, अगस्त 27 -- दरभंगा, नसं। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में स्नातक चतुर्थ सेमेस्टर (सत्र 2024-28) के मेजर एवं माइनर विषयों की प्रायोगिक एवं मौखिकी परीक्षा दो सितंबर से शुरू होगी। सात सितंबर तक चलने वाली यह परीक्षा गृह केंद्रों पर ही आयोजित की जाएगी। जिन कॉलेजों में प्रायोगिक विषयों में परीक्षार्थियों की संख्या 20 से कम है, वैसे विषयों की प्रायोगिक व मौखिकी परीक्षा के लिए जिलावार परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। दरभंगा में ऐसे सभी विषयों की परीक्षा एमएलएसएम कॉलेज केंद्र पर, जबकि मधुबनी में आरके कॉलेज केंद्र पर आयोजित की जाएगी। समस्तीपुर में गृह विज्ञान, मनोविज्ञान, संगीत एवं नाट्य की परीक्षा वीमेंस कॉलेज केंद्र पर, जबकि विज्ञान संकाय के सभी विषय, समाजशास्त्र एवं भूगोल विषय की परीक्षा आरएनएआर कॉलेज केंद्र पर ली जाएगी। बेगूसराय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.