कुशीनगर, जुलाई 4 -- तुर्कपट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। आगामी 31 जुलाई को आयोजित चतुर्थ सूर्य मूर्ति प्राकट्य उत्सव को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयारियां जोरों पर चल रही है। गुरुवार की देर शाम सूर्य मंदिर परिसर में पूर्वांचल महोत्सव समिति के अध्यक्ष विनय राय के नेतृत्व में महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इसमें उत्सव की रूपरेखा तैयार करने के साथ-साथ विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर गंभीर चर्चा हुई और कार्यक्रम की सफलता के लिए उपस्थित कार्यकर्ताओं को आवश्यक जिम्मेदारी सौंपी गई।

उत्सव की विशेषताएं समिति के अध्यक्ष ने कहा कि इस वर्ष का प्राकट्य उत्सव बेहद खास होने वाला है। उत्सव के तहत देश के 151 पवित्र एवं धार्मिक स्थलों के जल की एक भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा श्रद्धा और अध्यात्म की एक अनूठा संगम होगी, जो विभिन्न शहरों से होते ...