चतुर्थ श्रेणी स्वास्थ्य कर्मचारियों ने काली फीती बांधकर जताया विरोध
पिथौरागढ़, अगस्त 14 -- सौरभ धामी, पिथौरागढ़। चिकित्सा व स्वास्थ्य संगठन के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर काली फीती बांधकर कार्य किया। कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर मांगों पर जल्द कार्रवाई की मांग उठाई। चिकित्सा व स्वास्थ्य संगठन के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संगठन के जिलाध्यक्ष ललित शाह ने कहा कि कनिष्ठ सहायक, लैब सहायक, डार्क रूम सहायक व ओटी सहायक के पदों पर वन टाइम सेटलमेंट के तहत पदोन्नति किया जाना शामिल है। चिकित्सालयों में वे सबसे अधिक मरीजों के संपर्क में रहते हैं, इसके बावजूद उन्हें पौष्टिक आहार भत्ता नहीं दिया जा रहा है, जो उनके साथ अन्याय है। कर्मियों ने वाहन चालक की अर्हता रखने वाले कर्मचारियों को वाहन चालक के पद पर समायोजित करने की मांग भी उठाई गई। कहा कि अन्य विभागों में पदोन्नति की प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.