इटावा औरैया, मार्च 14 -- उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ की जिला कार्यकारणी का विस्तार किया गया। कर्मचारियों ने नये पदाधिकारियों का स्वागत किया। महासंघ जिलाध्यक्ष अजय कुमार व जिला मंत्री पवन कुमार ने बैठक बुलाकर कार्यकारणी का विस्तार किया। जिला कार्यवाहक अध्यक्ष ज्ञान सिंह को बनाया गया। जिला कार्यकारी अध्यक्ष पद पर दुर्गेश भारती महेवा होंगे। जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश कुमार, व अनूप कुमार , जिला संगठन मंत्री पद पर रणवीर सिंह, जिला प्रभारी शोभराज, जिला उपाध्यक्ष पद पर रंजीत, प्रिया रतन, प्रवीन रंजन, आकाश, कमलेश ,अमित, दीपक, धर्मेंद्र, विक्रम, अनिल कुमार होंगे। जिला संप्रेक्षक संजय सिंह मनोनीत किया गया । मनोनीत पदाधिकारियों को बैठक में शपथ ग्रहण भी कराई गई। बैठक में अमित कुमार, दीपक अनूप, कमलेश, राकेश, धर्मेंद्र सिंह, सतवीर...