हरिद्वार, जुलाई 15 -- चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं उत्तराखंड के चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ ने लंबित पदोन्नति और विभिन्न पदों के सृजन की मांग को लेकर महानिदेशालय स्वास्थ्य को ज्ञापन सौंपा। प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा और महामंत्री सुनील अधिकारी ने बताया कि पिछले 10 वर्षों से कर्मचारियों की कनिष्ठ सहायक पद पर पदोन्नति नहीं हुई है। अपर निदेशक डॉ. प्रीति पंत ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। संघ ने चेतावनी दी कि यदि 15 दिनों के भीतर पदोन्नति प्रक्रिया शुरू नहीं हुई तो प्रदेशभर के कर्मचारी महानिदेशालय में धरना-प्रदर्शन करेंगे। साथ ही स्वास्थ्य मंत्री से भी जल्द मुलाकात की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...