पीलीभीत, अगस्त 13 -- पीलीभीत। बीसलपुर में जनता टेक्निकल इंटर कॉलेज के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी इलहाम शम्सी की बर्खास्तगी के बारे में विधिक राय कॉलेज प्रशासन को मिल गई है। अब इस पर गुरुवार को अहम निर्णय हो सकता है। कॉलेज प्रशासन ने इस पर अंतिम वार्ता कर निर्णय लेने का मन बना लिया है। पिछले दिनों जनता टेक्निकल इंटर कॉलेज के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी इलहाम शमसी जो वर्तमान में डीआईओएस कार्यालय से संबंद्ध था। आरोप है कि डीआईओएस कार्यालय में कई करोड़ का कथित घोटाला किया गया। इलहाम और उनकी पत्नी पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया था। पूरे मामले में विवेचना चल रही है। यह भी पढ़ें- कुलसचिव ने प्रबंध समिति के निवर्तमान अध्यक्ष से मांगा जवाब इधर इलहाम की तैनाती वाले मूल कॉलेज ने पूरे प्रकरण में आरोपी से उनका पक्ष जानने के लिए दो बार वक्त दिया। इसके बाद विधिक...