हरिद्वार, अगस्त 19 -- चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं उत्तराखंड ने आंदोलन के तीसरे चरण में दर्जाधारी ओमप्रकाश जमदग्नि और मेयर किरन जैसल के माध्यम से मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेजा। कर्मचारियों ने पदोन्नति समेत विभिन्न मांगों का जल्द निस्तारण करने की मांग की। संघ ने चेतावनी दी कि मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर 21 अगस्त को आंदोलन के चौथे चरण में महानिदेशक कार्यालय का घेराव कर नारेबाजी और धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा, महामंत्री सुनील अधिकारी, प्रदेश संगठन सचिव दिनेश गुसाईं और विपिन नेगी, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरीश पंत तथा जिला मंत्री राकेश भंवर ने कहा कि कर्मचारी संघ शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहा है, लेकिन महानिदेशालय और शासन की ओर से मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा...