हरिद्वार, अगस्त 17 -- चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं ने पूर्व घोषित आंदोलन के दूसरे चरण के पहले दिन सोमवार को विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने जिला और मेला चिकित्सालय के प्रमुख अधीक्षक एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के माध्यम से महानिदेशक को ज्ञापन भेजा। इस दौरान कर्मचारियों ने महानिदेशालय देहरादून के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा, महामंत्री सुनील अधिकारी, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरीश पंत, कुमाऊं मंडल अध्यक्ष भोपाल शाह, गढ़वाल मंडल अध्यक्ष राजेंद्र रावत और प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र तेश्वर ने कहा कि प्रदेश के सभी जनपदों में जिला अधिकारियों के माध्यम से महानिदेशक को ज्ञापन भेजे जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- हरिद्वार में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने महानिदेशालय के खिला...