हरिद्वार, अगस्त 13 -- विभिन्न मांगों को लेकर चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं के कर्मचारियों ने बुधवार को हरिद्वार सहित प्रदेशभर में काली फीती बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने सरकार से लैब सहायक, डार्क रूम सहायक, ओटी सहायक, पुस्तकालय सहायक और ड्रेसर के पदों पर पदोन्नति देने के साथ ही पौष्टिक आहार भत्ता और धुलाई भत्ता बढ़ाने की मांग की। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि मांगों पर सुनवाई नहीं होने से आक्रोश बढ़ता जा रहा है, जो कभी भी उग्र आंदोलन का रूप ले सकता है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा और महामंत्री सुनील अधिकारी ने कहा कि कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से कई बार अपनी मांगों के समाधान की गुहार लगाई है, लेकिन अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि सरकार यदि स्वतंत्रता दिवस...