देहरादून, अगस्त 7 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पदोन्नति न होने के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से निष्पक्ष जांच की मांग माननीय की है।चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं उत्तराखंड की एक आपात कालीन वर्चुअल बैठक हुई। बैठक में महानिदेशालय देहरादून द्वारा पिछले दस वर्षों से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पदोन्नति न होने देने की साजिश का आरोप महानिदेशालय पर लगाया गया। उन्होंने बताया कि लिपिक संवर्ग में पदों की कमी के कारण अन्य पदों जैसे लेब सहायक, डार्क रूम सहायक, ओ टी सहायक, एवं वाहन चालक के पदों पर पदोन्नति की जानी थी लेकिन महानिदेशालय द्वारा फाइल को कई वर्षों से वहीं घुमाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- पदोन्नति रोकने की साज...