इटावा औरैया, मार्च 7 -- कस्बे के होमगंज मोहल्ले में चतुर्थ श्री नव दुर्गा पूजा महोत्सव के आयोजन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में महोत्सव को भव्य और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में तय किया गया कि 19 मार्च को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होकर भ्रमण करेगी। शोभायात्रा को लेकर तैयारियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई और समिति के पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।बैठक में आयोजन समिति के अध्यक्ष सनी तोमर, मंत्री आशु पोरवाल, सह मंत्री रोशन चौहान, कोषाध्यक्ष पिंटू कुशवाह, उपाध्यक्ष सक्षम जैन, उपकोषाध्यक्ष अमित सिंह, व्यवस्थापक विष्णु जादौन, उपमंत्री रितिक जादौन, मंच व्यवस्थापक अमन चौहान तथा उप मंच व्यवस्थापक सुमित चौहान मौजूद रहे। वहीं संरक्षक गौरव जैन सहित म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.