चतुर्थ वर्गीय राज्य कर्मचारियों ने बुलंद की आवाज
अल्मोड़ा, सितम्बर 26 -- अल्मोड़ा। चतुर्थ वर्गीय राज्य कर्मचारी महासंघ शाखा अल्मोड़ा की बैठक नगर निगम सभागार में हुई। जिलाध्यक्ष ललित तिवारी की अध्यक्षता और जिला महामंत्री महेश आर्या के संचालन में हुई इस बैठक में कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में विभिन्न विकासखंडों और उपशाखाओं के पदाधिकारियों ने प्रतिभाग कर आंदोलन की रूपरेखा तैयार की। बैठक में मुख्य रूप से छह सूत्रीय मांग पत्र पर चर्चा की गई। इनमें पुरानी पेंशन बहाल करने, स्टाफिंग पैटर्न के तहत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को 4200 ग्रेड वेतन देने और योग्यतानुसार चतुर्थ श्रेणी से तृतीय श्रेणी में पदोन्नति करने की मांग उठाई गई। इसके अलावा चतुर्थ श्रेणी के मृत पदों को पुनर्जीवित कर नियमित रूप से नियुक्ति करने, समूह घ को अनिवार्य स्थानांतरण से मुक्त रखते हुए अनुरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.