बांका, अप्रैल 7 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। शहर के अमरपुर रोड स्थित खेल भवन में आयोजित चतुर्थ मंदार फ्राइडे रैपिड रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता का रविवार को सफल समापन हुआ। इस एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत के कुल 9 राज्यों से आए 124 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें 61 अंतरराष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी शामिल थे। प्रतियोगिता का आयोजन बांका जिला शतरंज संघ द्वारा, अखिल बिहार शतरंज संघ की मान्यता के तहत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता अनुपम गर्ग थे। प्रतियोगिता में पश्चिम बंगाल के स्नेहित राज सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया और विजेता बने। जबकि खगड़िया के शुभम कुमार ने 7.5 अंकों के साथ द्वितीय स्थान हासिल किया और बेगूसराय के किशन कुमार ने समान 7.5 अंकों के साथ तीसरा स्थान टाई-ब्रेक के आधार पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.