चतुर्थ इंडो-नेपाल कराटे चैंपियनशिप के सफल प्रतिभागी हुए सम्मानित
देवघर, जून 18 -- देवघर,प्रतिनिधि। स्थानीय गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल कास्टर टाउन देवघर में गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कराटे चैंपियनशिप में परचम लहराने वाले बच्चों को प्राचार्य शुभाशीष चट्टराज द्वारा सम्मानित किया गया। मौके पर प्राचार्य ने कहा कि विगत 13 और 14 जून 2026 को सिलिगुड़ी में आयोजित चतुर्थ इंडो- नेपाल कराटे चैंपियनशिप में गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल कास्टर टाउन देवघर में पढ़ने वाले आशी कुमारी को सिल्वर मेडल एवं तन्मय दूबे व यश्री तथा आरव को ब्रोंज मेडल प्राप्त हुआ। इस दौरान प्राचार्य ने सभी सफल प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मौके पर उपस्थित प्राचार्य ने बच्चों की इस सफलता के लिए बहुत-बहुत बधाई दी। साथ ही उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में आत्मरक्षा के लिए कराटे को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.