चतुर्थवर्गीय कर्मियों की बहाली के लिए काउंसिलिंग शुरू
बेगुसराय, जून 11 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में चतुर्थ वर्गीय कर्मियों की बहाली के लिए काउंसिलिंग का कार्य गुरुवार से बीपी इंटर स्कूल में शुरू हो गया। डीईओ की ओर से जारी कार्यक्रम के तहत अनुसेवक पद के लिए काउंसिलिंग 11 व 12 जून को होगी। इसी तरह रात्रि प्रहरी की भी काउंसिलंग दो दिन 13 व 15 जून को होगी। मुख्य रसोइया की 16 जून को काउंसिलिंग होगी। इसकी मॉनिटरिंग डीईओ मनोज कुमार व एसएसए डीपीओ आकाश कुमार करते दिखे। अभ्यर्थियों को निर्देश दिया गया है कि वे क्रमवार काउंसिलिंग में तिथि के अनुसार निर्धारित समय पर उपस्थित होंगे। काउंसिलिंग के समय अपने आवेदन पत्र व उसके साथ संलग्न शैक्षणिक प्रमाणपत्र, आरक्षण संबंधी प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, आवास प्रमाणपत्र, अनुभव प्रमाण पत्र, आधार कार्ड व अन्य आवश्यक अभिलेख की दो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.