बोकारो, अगस्त 3 -- बोकारो, प्रतिनिधि। झारखंड राज्य चतुर्थवर्गीय सरकारी कर्मचारी संघ की राज्य कार्यसमिति की ऑनलाइन बैठक रविवार को गूगल मीट के माध्यम से आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश महामंत्री सपन कुमार कर्मकार ने की। इसमें बोकारो समेत देवघर, गोड्डा, रांची, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, चतरा, पाकुड़, लातेहार, गढ़वा, लोहरदगा व सिमडेगा के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। प्रदेश महामंत्री सपन कुमार कर्मकार ने कहा कि चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों की लंबित मांगों का शीघ्र समाधान किया जाना चाहिए। बैठक में दो सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया गया। कर्मचारियों ने सीमित प्रतियोगिता की व्यवस्था समाप्त कर वरीयता व योग्यता के आधार पर चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों को तृतीय वर्ग में एकमुश्त प्रोन्नति देने की मांग की। यह भी पढ़ें- पदोन्नति सहि...