जमशेदपुर, अप्रैल 4 -- पूर्वी सिंहभूम जिले के चतुर्थवर्गीय सरकारी कर्मचारियों के नेता दलपति मुंडा राज्य सरकार की ओर से वर्ग घ से वर्ग ग में प्रोन्नति के लिए नियमावली बनाने का स्वागत किया है। इस निर्णय से ऑनलाइन लिखित परीक्षा के माध्यम से 15 प्रतिशत चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों को प्रोन्नति मिलेगी। उन्होंने कहा कि संघ यह मांग लंबे समय से कर रहा था। यह अवसर मिलने से पढ़े-लिखे चतुर्थवर्गीय कर्मी प्रोन्नत हो सकेंगे, जिसके कि वे हकदार भी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...