बरेली, फरवरी 12 -- बरेली। शुक्रवार को विजया एकादशी चतुग्रर्ही योग में मनाई जाएगी। आचार्य मुकेश मिश्रा ने बताया कि इस बार एकादशी की शुरुआत गुरुवार को दोपहर 12:21 से हो गई। 13 फरवरी शुक्रवार को अपराह्न 2:25 तक रहेगी। एकादशी का व्रत पूजा उदया तिथि में रखा जाता है इसलिए इस बार यह पर्व शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस बार इस दिन सूर्य, बुध, शुक्र और राहु ग्रह एक साथ कुंभ राशि में एक साथ गतिशील रहेंगे। जिसके चलते चतुर्ग्रही योग का निर्माण होगा। वैदिक पंचांग के अनुसार यह व्रत प्रत्येक वर्ष फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष की एकादशी को रखा जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.