बलरामपुर, जून 7 -- तुलसीपुर, संवाददाता। जल जीवन मिशन के तहत ग्राम पंचायत चतुरनगर में संचालित पेयजल योजना अधूरी पड़ी है। कई स्थानों पर पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। पाइपलाइन से लगातार हो रहे पानी के रिसाव के कारण न केवल पेयजल की बर्बादी हो रही है, बल्कि रास्तों पर जलभराव और कीचड़ की समस्या भी उत्पन्न हो गई है, जिससे लोगों के आवागमन में दिक्कतें हो रही हैं। अक्रोशित ग्रामीणों ने इसको इसको लेकर रविवार को जिम्मेदार अधिकारियों के खलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि योजना का कार्य अभी तक पूरी तरह पूरा नहीं हो सका है। यह भी पढ़ें- पाइप लाइन टूटने से बर्बाद हो रहा हजारों लीटर पानी गांव के कई घरों तक न तो नियमित जलापूर्ति पहुंच रही है और न ही सभी परिवारों को कनेक्शन उपलब्ध कराया गया है। ग्राम...