हजारीबाग, जनवरी 24 -- बरही, प्रतिनिधि। चतरो गांव में डीएमएफटी मद से प्रस्तावित पुल का निर्माण होगा। पुल निर्माण को लेकर तैयारी तेज हो गई हैं। पुल निर्माण के जनहितकारी योजना को धरातल पर लाने में मुखिया, जिला परिषद के उपाध्यक्ष, विधायक और सांसद का सहयोग रहा है। पुल निर्माण की मांग वर्षों से क्षेत्र के लोग करते आ रहे थे। शनिवार को जिला परिषद के उपाध्यक्ष ने चतरो में पुल निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। उपाध्यक्ष किशुन यादव ने ग्रामीणों को बताया कि पुराने पुल को सुरक्षित रखते हुए उसके बगल से नए पुल का निर्माण कराया जाएगा, ताकि निर्माण कार्य के दौरान आमलोगों का आवागमन बाधित न हो। पुल निर्माण से शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं व्यापार से जुड़ी गतिविधियों को मजबूती मिलेगी। स्थल निरीक्षण के मौके पर सीताराम यादव, जितेंद्र पंडित, चंद्रिका यादव, महादेव या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.