गिरडीह, फरवरी 28 -- देवरी, प्रतिनिधि। रांची विधानसभा में शुक्रवार को शून्यकाल के दौरान जमुआ की विधायक मंजु कुमारी ने देवरी के चतरो बाजार के पास जमा दो उच्च विद्यालय की स्थापना करने की मुद्दा उठाया। उन्होंने सरकार का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि चतरो एक प्रमुख बाजार एवं आबादी वाला क्षेत्र है। लेकिन यहां जमा दो उच्च विद्यालय नहीं है। जिसके कारण मैट्रिक के बाद छात्र-छात्राओं को आगे की पढ़ाई के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में जाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि विद्यालय के अभाव में कई छात्रों को आर्थिक कठिनाइयों, आवागमन की समस्या एवं सुरक्षा संबंधी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। जिसके कारण कई छात्र-छात्राएं अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ने को मजबूर हो जाते हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि क्षेत्र के शैक्षणिक विकास एवं छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.