चतरो में चला एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान
गिरडीह, सितम्बर 27 -- देवरी, प्रतिनिधि। गावां अंचल के इंस्पेक्टर रोहित कुमार महतो के नेतृत्व में शनिवार की रात में देवरी थाना क्षेत्र के चतरो, देवरी आदि विभिन्न मुख्य सड़कों पर एंटी क्राइम वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें दो पहिया व चारपहिया वाहनों की डिक्की कागजात आदि की जांच की गयी। वाहन जांच के उपरांत अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए कई गुमटियों व परचून की दुकान की भी जांच की गई। बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर क्षेत्र में यह अभियान चलाया गया। अभियान में देवरी की थाना प्रभारी श्वेता कुमारी व जिला बल के जवान शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.