बोकारो, जुलाई 20 -- प्रखंड के चतरोचट्टी क्षेत्र से रविवार को 51 श्रद्धालुओं का जत्था पवित्र अमरनाथ यात्रा के लिए उत्साह और श्रद्धा के साथ रवाना हुआ। चतरोचट्टी मुखिया महादेव महतो ने हरी झंडी दिखाकर यात्रियों को विदा किया और उनकी सुखद, सुरक्षित एवं सफल यात्रा की कामना की।

यात्रियों की उपस्थिति रंजीत कुमार केसरी, प्रभु प्रसाद केसरी, बिनोद केसरी, राजू केसरी एवं उमेश केसरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने श्रद्धालुओं का फूल-माला पहनाकर एवं बम-बम भोले के जयघोष के साथ उत्साहवर्धन किया। यात्रा पर रवाना होने वाले श्रद्धालुओं में संदीप केशरी, मोहित गुप्ता, छोटू प्रसाद, नंदकिशोर ठाकुर, तिलकधारी महतो व देवेंद्र कुमार निराला सहित कुल 51 श्रद्धालु शामिल हैं।

अमरनाथ यात्रा का महत्व मुखिया ने कहा कि अमरनाथ यात्रा हिंदू धर्म की सबसे पवित्र और कठि...