चतरा, मार्च 12 -- चतरा, संवाददाता। शहर के दीभा मुहल्ला से लापता हुई किशोरी गुरुवार को रांची में मिली। परिजनों ने उसे रांची के रेलवे स्टेशन के पास से बरामद किया। किशोरी के लापता होने के बाद परिजनों ने थाना में आवेदन देकर गुमशुदगी का सनहा दर्ज कराया था और उसकी लगातार तलाश की जा रही थी। इसी बीच किशोरी रांची रेलवे स्टेशन के पास मिली है। इसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली है। वह रांची रेलवे स्टेशन तक कैसे पहुंची इसकी जांच की जा रही है। किशोरी को चतरा के चुड़िहार मुहल्ला से पैदल जाते हुए सीसीटीवी में देखा गया था। इसी आधार पर लोग खोजबीन कर रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.