रांची, अप्रैल 2 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। चतरा से ब्राउन शुगर लाकर रांची में बिक्री करने वाले दो आरोपियों को विधानसभा पुलिस ने धुर्वा इलाके से गिरफ्तार किया। इनके पास से हथियार के अलावा भारी मात्रा में ब्राउन शुगर जब्त की गई है। गिरफ्तार आरोपियों में विद्यानगर करमचौक निवासी अरविंद कुमार और डुहूटोली के हरीश उरांव शामिल है। पूछताछ में पुलिस को पता चला कि अरविंद चतरा से ब्राउन शुगर लेकर रांची आता था। इसके बाद कुछ लड़कों के जरिये उसे बाजार में ऊंची कीमत पर बेच देता था। सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि धुर्वा के डहुटोली में श्वेता कुजूर के घर में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की सूचना मिली थी। इसके बाद हटिया डीएसपी के नेतृत्व में अरगोड़ा थाना प्रभारी अनिल कुमार तिवारी, विधानसभा थाना प्रभारी गणेश यादव, तुपुदाना ओपी प्रभारी सिद्धांत कुमार समेत अन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.