चतरा, दिसम्बर 9 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के लिए लंबे समय से चल रही मांग आखिरकार पूरी हो गई है। सांसद कालीचरण सिंह के निरंतर प्रयासों और पहल का परिणाम है कि झारखंड सरकार ने आज डिग्री महाविद्यालय सिमरिया के निर्माण को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। यह फैसला क्षेत्र के हज़ारों विद्यार्थियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा। ज्ञात हो कि सांसद श्री सिंह ने दिनांक 10/09/2025 को झारखंड सरकार के उच्च तकनीकी शिक्षा विभाग को पत्र लिखकर आग्रह किया था कि सिमरिया विधानसभा क्षेत्र शैक्षणिक दृष्टि से अत्यंत पिछड़ा है। लगभग 3 लाख आबादी और 7 प्रखंडों वाले इस क्षेत्र में अब तक कोई भी समुचित सरकारी महाविद्यालय उपलब्ध नहीं था। उच्च शिक्षा के लिए विद्यार्थियों को हजारीबाग (60 किमी), चतरा मुख्यालय (40 किमी) और रांची (150 किमी) जैस...