चतरा सर्राफा बाजार में छायी मंदी, कारोबार 50 प्रतिशत गिरा
चतरा, जून 2 -- चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देशवासियों से एक साल तक सोना न खरीदने की अपील के बाद स्थानीय सर्राफा बाजार में भारी मंदी देखी जा रही है। पिछले तीन हफ्तों के भीतर चतरा का ज्वेलरी कारोबार घटकर महज आधा (50 प्रतिशत) रह गया है, जिससे स्थानीय दुकानदारों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। कारोबार में आई इस अचानक गिरावट का सीधा असर अब दुकानों में काम करने वाले कारीगरों और स्टाफ पर पड़ने लगा है। कई बड़े दुकानदार बाहर से आए कारीगरों की छंटनी करने या उन्हें छुट्टी पर भेजने की तैयारी में हैं। आरसी ज्वेलर्स के संचालक तारा सोनी ने बताया, "मोदी जी की अपील का असर खासकर महिला ग्राहकों पर बहुत गहरा और कारगर साबित हुआ है। फिलहाल हमारी दुकानदारी में 50 से 60 फीसदी का घाटा हो रहा है। अभी हमने स्टाफ की छंटनी नहीं की है, लेकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.