चतरा, अगस्त 29 -- चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पश्चिम बंगाल के आसनसोल में 24 से 30 अगस्त तक आयोजित 10वीं ईस्ट जोनल शूटिंग चैंपियनशिप में चतरा राइफल क्लब के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए झारखंड का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में 5 राज्यों के 2000 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। राइफल स्पर्धा पूरी हो चुकी है, जबकि प्रतियोगिता के अगले चरण में पिस्टल स्पर्धा आयोजित की जाएगी। राइफल स्पर्धा में चतरा राइफल क्लब की अश्विनी ने 3 कांस्य पदक, जबकि अश्विन ने 1 कांस्य पदक हासिल किया। इस तरह क्लब के खिलाड़ियों ने कुल 4 कांस्य पदक अपने नाम किए। इसके साथ ही क्लब के सभी खिलाड़ियों ने आगामी जीवी मावलंकर नेशनल चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। यह भी पढ़ें- चतरा राइफल क्लब ने जीते 4 कांस्य पदक नेशनल के लिए क्वालीफाई करने वाले खिलाड़ियों में ...