औरंगाबाद, फरवरी 28 -- जिले के चतरा मोड़ नवीनगर पथ के सत्तर पोखरा से मोहर कर्मा, पांडे कर्मा होते हुए बैरिया बाजार चरण सिरिस तक सड़क चौड़ीकरण की मांग तेज हो गई है। कुटुंबा विधायक ललन राम ने इस संबंध में ग्रामीण कार्य विभाग के अपर मुख्य सचिव को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने पत्र में बताया है कि यह मार्ग नई दिल्ली-कोलकाता चार लेन सड़क से जुड़ता है और आसपास के ग्रामीण इलाकों के लिए जीवनरेखा के समान है। वर्तमान में सड़क की चौड़ाई कम होने से प्रतिदिन जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे आम नागरिकों, किसानों, विद्यार्थियों और व्यापारियों को आवागमन में भारी परेशानी होती है। विधायक ने कहा कि देव में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले प्रसिद्ध मेले के दौरान इस मार्ग पर वाहनों का दबाव कई गुना बढ़ जाता है। भीड़ अधिक होने से यातायात व्यवस्था प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.