औरंगाबाद, मई 21 -- । औरंगाबाद जिले के चतरा मोड़ के समीप एनएच-139 पर गुरुवार को विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान बड़े और छोटे वाहनों की जांच की गई। हेलमेट, सीट बेल्ट, विभिन्न बसों की परमिट और अन्य कागजातों की जांच की गई। डिफाल्टर पाए गए 34 गाड़ियों के विरुद्ध 65500 रुपए का जुर्माना लगाया गया। डीटीओ सुनंदा कुमारी के निर्देश पर यह वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसमें एमवीआई सुजीता कुमारी कुमारी सहित अन्य पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे। रामाबांध बस स्टैंड के समीप भी वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क किनारे लगाई गई यात्री बसों की जांच की गई। कई बसों में कागजात में कमी पाए जाने पर जुर्माना लगाया गया। डीएम के निर्देश पर रामाबांध बस स्टैंड के बाहर यात्री बसों को लगाने पर पूरी तरह रोक लगाई गई है। इसके बावजूद यात्री बसों को सड़क किनारे...