चतरा, मार्च 18 -- झारखंड के चतरा जिले से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। सिमरिया थाना क्षेत्र स्थित शिला पिकेट में तैनात सशस्त्र सीमा बल (SSB) के एक जवान ने अपनी ही सर्विस रायफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।देवघर का रहने वाला था जवान मृतक जवान की पहचान प्रह्लाद सिंह (35) के रूप में की गई है, जो देवघर जिले के निवासी थे और 35वीं बटालियन में तैनात थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जवान ने ड्यूटी के दौरान ही यह खौफनाक कदम उठाया। गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे अन्य जवानों ने उन्हें गंभीर हालत में पाया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। यह भी पढ़ें- पति को पसंद नहीं करती थी, पहले जहर दिया फिर गला घोंटकर मार डालामामले की जांच शुरू घटना की सूचना मिलते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.