चतरा, अप्रैल 18 -- चतरा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा घोषित 9वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में चतरा जिले के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। जिले का कुल रिजल्ट 98.88 प्रतिशत रहा, जो काफी सराहनीय माना जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वर्ष चतरा जिले से कुल 16,321 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से 16,138 विद्यार्थी सफल घोषित किए गए, जबकि 183 छात्र असफल रहे। परिणाम घोषित होने के बाद विद्यार्थियों और अभिभावकों में खुशी का माहौल देखा गया। इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि जिले का परिणाम 98.88 प्रतिशत रहा है, जो संतोषजनक है। यह भी पढ़ें- JAC 8th Result : झारखंड 8वीं रिजल्ट में 93.31 प्रतिशत पास, देखें किस जिले में कितने पास उन्होंने विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्ष...