चतरा, अप्रैल 1 -- चतरा प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में एक अप्रैल से होमगार्ड जवानों की बहाली प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन सुरक्षा व्यवस्था के बीच कान्हाचट्टी प्रखंड की बहाली प्रक्रिया हुई। इस बहाली प्रक्रिया के तहत सबसे पहले 1600 मीटर की दौड़ हो रही है। उसके बाद शारीरिक जांच, गोला फेंक, लॉन्ग जंप, हाई जंप के साथ-साथ हिंदी लेखन परीक्षा भी ली जा रही है। कान्हाचट्टी प्रखंड के होमगार्ड जवानों के लिए छह पद हैं। इसमें तीन महिला और तीन पुरुष के लिए हैं। इन 6 पदों की बहाली के लिए सैकड़ों युवा-युवतियों ने बहाली प्रक्रिया में हिस्सा लिया। दो अप्रैल को गिद्धौर प्रखंड की बहाली प्रक्रिया होगी। इस बहाली को लेकर स्टेडियम के बाहर अभ्यर्थियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने अभ्यर्थियों से संयम बनाए रखने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.