चतरा, अप्रैल 3 -- चतरा, प्रतिनिधि। जिले में चल रही होमगार्ड बहाली प्रक्रिया के दूसरे दिन गुरुवार को गिद्धौर प्रखंड के अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। यह पूरी प्रक्रिया चतरा के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में संपन्न हुई, जहां सुबह से ही अभ्यर्थियों की भारी भीड़ देखने को मिली। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अभ्यर्थियों की दौड़ प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें सफल होने वाले प्रतिभागियों ने आगे हाई जंप, लॉन्ग जंप एवं गोला फेंक जैसी अन्य शारीरिक परीक्षाओं में हिस्सा लिया। सभी चरणों में अभ्यर्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। शारीरिक परीक्षण के बाद लिखित परीक्षा भी आयोजित की गई, जिससे अभ्यर्थियों को अलग-अलग दिनों में आने की परेशानी नहीं उठानी पड़ी। प्रशासन की ओर से व्यवस्था को सुचा...