चतरा, अप्रैल 2 -- चतरा, प्रतिनिधि। हरलाल तालाब के पास 'झारखंड राज्य आकलन सफल सह प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा' की जिला स्तरीय बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता गोपेंद्र यादव और संचालन विनय रजक ने किया। बैठक में संगठन विस्तार, कोष निर्माण और 18 अप्रैल को होने वाले राज्य स्तरीय घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने पर रणनीति बनी। तीन और पांच अप्रैल को प्रखंड और संकुल स्तर पर बैठकें करने का निर्देश दिया गया है। अध्यापकों ने सरकार से शोषण बंद करने, वेतनमान देने और अनुभव के आधार पर वेटेज की मांग की। मौके पर अभय कुमार सिंह, कुमुद सिंह, राजेश सिंह, रंजू कुमारी आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.