चतरा, अप्रैल 11 -- चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। झारखंड प्रदेश आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन के आह्वान पर चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल रविवार को समाप्त कर दी गई। यह निर्णय उप विकास आयुक्त के साथ हुई वार्ता के बाद लिया गया। हड़ताल का मुख्य कारण आंगनबाड़ी केंद्र भगवनिया की सेविका गीता देवी को चयनमुक्त किया जाना था, जिसके विरोध में जिले भर की सेविकाएं एकजुट होकर आंदोलन पर चली गई थीं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, चतरा ग्रामीण द्वारा जारी आदेश के तहत 9 अप्रैल 2026 को गीता देवी को पद से हटाया गया था। इसके विरोध में 10 अप्रैल से जिले के सभी सेविकाओं ने आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखा एवं 11अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी थी।, जिससे आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन पूरी तरह बाधित हो गया था। 11 अप्रैल को धरना के बाद प्रशासन और यूनियन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.