चतरा, अप्रैल 25 -- चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में विभिन्न मुद्दों को लेकर एक बार फिर आंदोलन की तैयारी शुरू हो गई है। झारखंड आंदोलनकारी लक्ष्मी प्रसाद शुक्ला ने अनुमंडल पदाधिकारी, चतरा को पत्र सौंपकर 1 मई 2026 (अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस) से क्रमवार धरना-सत्याग्रह शुरू करने की सूचना दी है। पत्र में उन्होंने बताया कि यह आंदोलन संवैधानिक और लोकतांत्रिक अधिकारों के तहत किया जाएगा। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार धरना प्रखंड परिसर के बाहर स्थित स्वर्गीय शिबू सोरेन की प्रतिमा के नीचे आयोजित होगा। 1 मई से 8 मई तक कार्यालय समय में, 9 मई से 18 मई तक सूर्योदय से सूर्यास्त तक और 19 मई से अनिश्चितकालीन दिन-रात धरना जारी रखने की योजना है। मांगों में राजस्व न्यायालयों के मामलों का समयबद्ध निष्पादन, वर्ष 2022 के सरकारी गोदाम अनाज घोटाले की उच्चस्तरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.