चतरा, मार्च 6 -- चतरा प्रतिनिधि जिले में होली का पर्व पूरे उत्साह, उमंग और भाईचारे के साथ मनाया गया। 3 मार्च को सुबह 4 बजकर 50 मिनट पर विधि-विधान के साथ होलिका दहन के बाद 4 मार्च की सुबह से ही शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में होली का जश्न शुरू हो गया। सुबह होते ही लोग घरों से निकलकर एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देने लगे। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर दिनभर रंगों की बौछार और खुशियों का माहौल बना रहा। केसरी चौक, पुराना पेट्रोल पंप चौक, जताराहीबाग चौक, पोस्ट ऑफिस चौक तथा डीसी ऑफिस चौक सहित कई स्थानों पर युवाओं और बच्चों ने जमकर होली खेली। डीजे की धुन पर लोग झूमते-गाते नजर आए और पारंपरिक होली गीतों पर नाचते हुए पर्व का आनंद लिया। कई जगहों पर युवाओं की टोली बनाकर एक-दूसरे को रंग लगाते हुए होली का जश्न मनाया गया। होली के अवसर पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.