चतरा, मई 7 -- चतरा, प्रतिनिधि। जिले में दोपहर एक बजे बेमौसम गरज मलक के साथ अचानक हुई वज्रपात से तीन पशुओं की मौत हो गई। यह घटना गुरूवार की सदर प्रखंड के ब्राह्मण पंचायत अंतर्गत गेरी सरेद गांव की है। इस घटना में गेरी सरेद गांव निवासी अखिलेश यादव के तीन पशुओं की मौत वज्रपात के चपेट में आने से हो गई। अखिलेश यादव ने बताया कि उसके तीनों पशु घर के समीप खेत में चर रहे थे। इसी बीच अपराहन एक बजे गरज मलक के साथ अचानक बारिश होने लगी, जिससे पशु एक पेड़ के नीचे चले गये। इसी बीच वज्रपात हुई जिसमें तीनों पशुओं की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। यह भी पढ़ें- नेतुआ में ठनका गिरने से बैल की मौत इस घटना से उन्हें एक लाख रुपए की क्षति हुई है। यह भी पढ़ें- मेसकौर में भेड़ों के झुंड पर हुआ वज्रपात, 40 की मौत, 15 झुलसे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...