चतरा, मई 20 -- हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। गया-चतरा रेलवे लाइन को विशेष योजना में शामिल करने और चतरा में रेल लाइन योजना की स्वीकृति मिलने के बाद किस रफ्तार में योजना को धरातल पर उतर जाएगा इसका कोई पता नहीं है। लेकिन गया चतरा रेलवे लाइन कार्य का श्रेय लेने को लेकर खास कर दो राजनीतिक पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच जुबानी जंग की रफ्तार काफी तेज पकड़ लिया है। भाजपा कार्यकर्ता और नेता जहां अपने स्थानीय नेता और केंद्र सरकार को इसका पूरा श्रेय दे रहे हैं। वही राजद पार्टी के नेता और कार्यकर्ता चतरा गया रेलवे लाइन बीजारोपण कर इस कार्य में सबसे बड़ा योगदान निभाने का श्रेय अपने पार्टी के सबसे बड़े नेता तत्कालीन रेलवे मंत्री लालू प्रसाद यादव को दे रहे हैं। हर गली चौक चौराहे पर गया चतरा रेलवे लाइन योजना की स्वीकृति मिलने की चर्चा हो रही है। आम लोगों में जह...