चतरा, मार्च 15 -- चतरा प्रतिनिधि। आगामी रामनवमी पर्व को लेकर शहर में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में रविवार को शहर के गौरक्षणी परिसर में रामनवमी महासमिति गठन को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से कन्हैया पांडेय को रामनवमी महासमिति का अध्यक्ष तथा पप्पू यादव को महासचिव चुना गया। दोनों के चयन पर उपस्थित लोगों ने बधाई दी और रामनवमी को भव्य और शांतिपूर्ण तरीके से मनाने का संकल्प लिया। बैठक में समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने रामनवमी पर्व को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की। नवनियुक्त अध्यक्ष कन्हैया पांडेय और महासचिव पप्पू यादव ने संयुक्त रूप से कहा कि इस वर्ष शहर में रामनवमी नशामुक्त वातावरण में मनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि समिति का मुख्य उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक संदेश देना भी है। इसलिए सभी अखाड़ा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.