चतरा, अप्रैल 2 -- चतरा, प्रतिनिधि। चतरा लोकसभा प्रत्याशी सुभाष यादव के आवास पर बुधवार को राष्ट्रीय जनता दल की जिला स्तरीय बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नवल किशोर यादव ने की। बैठक का उद्देश्य पांच अप्रैल को तेजस्वी यादव के रांची आगमन पर आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाना था। मौके पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शारदा देवी और युवा जिलाध्यक्ष प्रतीक प्रकाश अंगार आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...