चतरा, अप्रैल 20 -- चतरा, संवाददाता । ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत सोमवार को चतरा जिले में मोबाइल मेडिकल यूनिट का शुभारंभ किया गया। इस यूनिट का उद्घाटन राज्यसभा सांसद सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू ने किया। यह मोबाइल मेडिकल यूनिट प्रादन फाउंडेशन, हजारीबाग द्वारा संचालित की जाएगी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मेघनाथ साहू, अरविंद कुमार, प्रेम कुमार, कुलदीप साहू, नगेंद्र प्रसाद, अमित राज, प्रदीप साहू, दिनेश गुप्ता और दीपांचल साहू सहित कई लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...