चतरा, मार्च 28 -- चतरा, प्रतिनिधि। एक मार्च से लेकर 27 मार्च तक जिले में रोजमर्रा की वस्तुओं के दामों की समीक्षा करने पर यह पता चला कि अधिकांश आवश्यक सामानों की कीमतों में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि, कुछ चुनिंदा वस्तुओं में महंगाई जरूर देखी गई है। व्यापारी सुरेश प्रजापति ने बताया कि मुख्य रूप से प्लास्टिक से बने सामान और कॉपर (तांबा) से जुड़े उत्पादों के दाम में बढ़ोतरी हुई है। खासकर केबल से संबंधित सामानों की कीमतों में वृद्धि दर्ज की गई है, जिससे उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त भार पड़ा है। इसके अलावा, कपड़ों के दाम में भी हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली है।वहीं, खाद्य सामग्री और अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दाम स्थिर बने हुए हैं, जिससे आम लोगों को कुछ हद तक राहत मिली है। स्थानीय बाजार में फिलहाल स्थिति संतुलित बनी हुई है और अचानक महंगाई का कोई...