चतरा, अप्रैल 17 -- चतरा, प्रतिनिधि। महिला महाविद्यालय में गुरुवार को तीन दिवसीय हार्टफुलनेस ध्यान शिविर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को मानसिक शांति, एकाग्रता एवं सकारात्मक जीवनशैली के प्रति प्रेरित करना है। शिविर का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ मनीष दयाल एवं विशिष्ट अतिथि सुनील कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। प्राचार्य ने कहा कि आज के तनावपूर्ण जीवन में ध्यान अत्यंत आवश्यक है, जो मानसिक संतुलन बनाए रखने में सहायक होता है। प्रशिक्षित हार्टफुलनेस प्रशिक्षकों द्वारा छात्राओं को ध्यान की विभिन्न विधियों, आत्म-जागरूकता, आंतरिक शांति एवं भावनात्मक संतुलन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.