चतरा, अप्रैल 25 -- चतरा, प्रतिनिधि। जिले में भीषण गर्मी और लू ने लोगों के जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। चतरा का पारा लगातार चढ़ रहा है। स्थिति यह है कि सुबह के 10 बजते ही मुख्य बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। लोग केवल शाम ढलने के बाद ही जरूरी कार्यों के लिए घरों से बाहर निकल रहे हैं। शुक्रवार को तापमान 40 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को तापमान 41 डिग्री रहेगा, वहीं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहेगा। भीषण गर्मी और लू के खतरों को देखते हुए सदर अस्पताल के डॉ. विनय कुमार ने आम जनों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। यह भी पढ़ें- लू की चपेट में रहा कैमूर, तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पहुंचा उन्होंने कहा कि बिना किसी अति आवश्यक कार्य के तेज धूप में बाहर न निकलें। बाहर निकलते समय शरीर को पूरी तरह ढंकने वाले सूती कपड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.